नोएडा, जुलाई 19 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा रविवार को नोएडा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने एवं सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग को पूर्ण करने का आह्वान किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएनडी, सेक्टर-18 फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-96 तथा भंगेल फ्लाईओवर पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान रोहित मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित है। युवा पीढ़ी को उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान व्याप्त कुशासन, भ्रष्टाचार, अराजकता और कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति से अ...