उन्नाव, मई 7 -- उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते बूथ समिति सत्यापन अभियान शुरू किया है। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने नव मनोनीत मंडल प्रवासियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ कमेटियों का भौतिक सत्यापन करें। जहां समितियां अधूरी हैं उन्हें शीघ्र पूरा करें। कहा कि हर बूथ पर बूथ प्रभारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं। जिससे यह कार्य जल्द से जल्द और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके। भाजपा बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र के साथ हर बूथ को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस दौरान सुशील तिवारी, सुशील रावत आदि रहे। यह भी पढ़ें- बूथ और मंडल से ही जीतना है 2027 का चुनाव यह भी पढ़ें- भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा यह भी पढ़ें- बूथ सत्यापन को लेकर भाजपा मंडल ने की बैठक ...