हरिद्वार, मार्च 7 -- उत्तराखंड की राजनीति में हरिद्वार जिले की भूमिका अहम रही है। हरिद्वार और देहरादून ऐसे जिले हैं, जो प्रदेश की करीब 30 प्रतिशत विधानसभा सीटों को प्रभावित करते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार में पार्टी की पकड़ कमजोर रही। यही वजह है कि भाजपा अब सबसे अधिक 11 विधानसभा सीट वाले हरिद्वार जिले पर फोकस करते हुए अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने की रणनीति पर काम कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी शंखनाद के लिए हरिद्वार को चुने जाने के पीछे यह भी बड़ा कारण है। दरअसल 2022 विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने नौ पर जीत दर्ज कर दबदबा कायम रखा। इसके उलट हरिद्वार जिले की 11 सीटों में से पार्टी को केवल तीन सीटों हरिद्वार, रानीपुर ...