अल्मोड़ा, मार्च 21 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान द्वाराहाट मंडल में शुरू हुआ। प्रथम सत्र में वक्ता दीप भगत ने प्रशिक्षण प्रदान किया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता अनिल शाही और तृतीय सत्र में लीला बिष्ट ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों के अलावा भाजपा के सिद्धांतों, हिंदुत्व पर चर्चा की। यहां वर्ग पालक मदन मोहन पांडे, विजय बजेठा, भूपेंद्र कांडपाल, धीरेंद्र मठपाल, गिरीश चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...