भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू
सहरसा, मार्च 23 -- पतरघट, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ शनिवार को धबौली दक्षिणी पैक्स कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद सिंह ने की, जबकि जिलाध्यक्ष साजन शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रशिक्षण सत्र में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सशक्त, जागरूक और सक्रिय बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.