बेगुसराय, मई 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को द्वारिका पैलेस, नावकोठी में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने की जिसमें 9 और 10 मई को बेगूसराय में होने वाले जिला प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में जिला प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री सरोज झा, जिला महामंत्री कुंदन भारती सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और इसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे।

प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य जिला महामंत्री कुंदन भारती ने बताया कि इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है ताकि बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके। साथ ही, केंद्र और...