गया, अप्रैल 4 -- डोभी प्रखंड स्थित गुरुद्वारा के समिप शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया।इसमें प्रखंड के दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेश चौधरी, जिला महामंत्री कौशल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र दांगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता ने पाट्री के नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। जिला संयोजक अजय कुमार मिश्र ने कहा भाजपा की विचारधारा राष्ट्र सर्वोपरि, सबका साथ-सबका विकास एवं वसुद्धैव कुटुम्बकम पर आधारित है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.