नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- भाजपा का प्रचार तेज, मोदी, शाह, नवीन समेत सभी प्रमुख नेता जुटे -------------- सभी चुनावी राज्यों में केंद्रीय वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भी उतरे- असम व बंगाल में मिशन सरकार तो दक्षिण में बढानी है ताकत---------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातापांच विधानसभाओं के चुनावों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने धुंआधार दौरे कर मतदाताओं को मथने में पूरी ताकत झोंक दी है। अपनी सत्ता वाले असम और कड़े मुकाबले वाले पश्चिम बंगाल के साथ भाजपा नेतृत्व दक्षिण में केरल, तमिलनाडु और पद्दुचेरि में भी जमकर प्रचार कर रही है। असम व बंगाल में वह अपनी सत्ता की लड़ाई में हैं, तो दक्षिण में अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है।भाजपा के इस धुंआधार अभियान के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं। वह सभी जगह असम,पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु केरल और पद्दुचे...