पाकुड़, मई 20 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा हिरणपुर मंडल द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम पदाधिकारी हिसाबी राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना के बाद नेताओं ने अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार के माध्यम से राज्यपाल को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों से किए वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का उचित समर्थन मूल्य, सस्ती खाद-बीज और सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: भाजपा ने ब्लॉक ऑफिस पर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा साथ ही खाद और यूरिया की कालाबाजारी तथा प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान पर म...