बदायूं, अगस्त 26 -- बदायूं, संवाददाता। एक राजनीतिक दल का पदाधिकारी बताकर दो युवकों ने कुंवरगांव क्षेत्र के एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाया। पुलिस अधिकारी के नाम पर उससे 1.40 लाख रुपये लिए गए। शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर 1.07 लाख रुपये बरामद किए। मामले में एक अन्य युवक भी नामजद है। रकम 19 और 20 अगस्त को बरेली रोड स्थित दास कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप पर दी गई थी।

गिरफ्तारी का विवरण सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अजय शर्मा निवासी बरातेगदार कोतवाली सिविल लाइंस और अमन उर्फ मयंक शर्मा निवासी मोहल्ला चौबे सदर कोतवाली को गिरफ्तार किया है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव निवासी संतोष ने तहरीर देकर बताया कि उनके गांव की एक महिला ने विजेंद्रपाल और विनय कुमार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया ...