बिजनौर, मार्च 29 -- चांदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के कमलेश सैनी इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं सरकार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान चारों मंडलों की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने कमलेश सैनी इंटर कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम भी किया। कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.