गंगापार, मार्च 8 -- भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अन्तर्गत शनिवार को बड़ोखर स्थित शारदा कान्वेंट स्कूल में प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष एव यमुनापार प्रभारी अमर नाथ यादव तथा विशिष्ट अतिथि विधायक राजमणि कोल और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल रहे। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन पहुंचाने की हम सब की जिम्मेदारी है। आगामी 2027 के प्रदेश विधान सभा चुनाव को देखते हुए अभी से सभी को लग जाना है। प्रशिक्षण में राम अवध कुशवाहा, राजेश्वरी तिवारी, अखंड पाण्डेय, रामराज सिंह, यमुना प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...