गढ़वा, मार्च 29 -- रंका। रविवार को अनुमंडल मुख्यालय में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, प्रशिक्षक मुन्ना तिवारी,संतोष दुबे, विवेक तिवारी, विनय कुमार चौबे सहित अन्य लोगों से संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में रंका प्रखंड के पूर्वी और उत्तरी मंडल, रमकंडा, चिनिया, भंडरिया, बड़गड़ प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण में बूथ स्तर पर मतदाता को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। बूथ स्तर पर मृत मतदाता को सूची से हटाना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को जोड़ना, बीएलओ के साथ बूथ पर रहकर मतदाता सूची में सुधार करना सहित अन्य जानकारी दी गई। मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी यादव, उत्तम पांडेय, संतोष तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...