भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 17 से होगा शुरू
मधुबनी, मई 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में 17 और 18 मई को भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वर्ग गीत, दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और वंदे मातरम् के साथ होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और बूथ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और जनसेवा की भावना से जोड़ने का प्रयास है।। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर झा, देवेंद्र कुमार य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.