गिरडीह, मार्च 31 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भाजपा का बगोदर प्रखंड के औंरा मंडल में दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। तिरला मोड़ के निकट स्थित एक होटल में शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग गीत के साथ हुई। तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सामुहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया गया। इस बीच सभी को भगवा गमछा देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि दुबे ने विषय वस्तु पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने पार्टी का इतिहास और विकास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कहा कि पार्टी का इतिहास एक सौ साल पुराना है। उन्होंने बताया कि ...