पाकुड़, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के निर्देश पर यह कार्यक्रम रूपणी धर्मशाला स्थित चुनाव कार्यालय में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने किया। वहीं कार्यक्रम का समापन पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली तथा जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्र...