हजारीबाग, अप्रैल 5 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजू यादव द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान संगठन के रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुख्य वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की प्रभारी साक्षी राणा ने वैचारिक अधिष्ठान और कार्य विस्तार के महत्व पर प्रकाश डाला। मिथिलेश पाठक ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास और कार...