भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से
बदायूं, मई 15 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार 15 मई से शुरू होगा। एमजी ग्रीन रिसॉर्ट, मुड़िया धुरेकी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का समापन 16 मई को होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया प्रशिक्षण वर्ग में जिले के जनप्रतिनिधि, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय चेयरमैन, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी सहभागिता करेंगे और रात्रि प्रवास भी करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग लगातार 30 घंटे तक 11 विभिन्न सत्रों में संचालित होगा, जिसमें केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर से प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, राजनीतिक विषयों, सोशल मीडिया, नवीनतम तकनीकी से प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह भी पढ़ें- दो दिनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.