रांची, अप्रैल 5 -- तमाड़, प्रतिनिधि। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के उद्देश्य से भाजपा का दो दिनी प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हुआ। तमाड़ भाजपा मंडल ने रविवार को महावीर सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व वंदे मातरम के साथ हुई। इसके बाद सात वर्गों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। सत्रों में पार्टी के इतिहास, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया और वैचारिक अधिष्ठान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.