हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का जनपद के विभिन्न मंडलों में शुभारंभ किया गया। इस महाभियान के तहत हरपालपुर, मझिला, हरदोई नगर, पिहानी नगर, बम्हनाखेड़ा, बिलग्राम नगर, कोथावां और भरावन मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से पार्टी की कार्यपद्धति, संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का उद्देश्य है। हरदोई नगर मंडल में डीएवी इंटर कॉलेज, पिहानी चुंगी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.