पटना, जून 21 -- भाजपा ने बिहार के सभी 1,420 मंडलों एवं 52 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न प्रशिक्षण वर्गों के उपरांत अगले चरण में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 23 जून (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस) से छह जुलाई (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती) तक राज्य के लगभग 92 हजार बूथों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं का व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में डिजिटल प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस अभियान में बूथ समितियों के सभी सदस्य एवं मंडल मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक सर...