भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 को रौंदा, 2 की मौत; बांदा में सड़क हादसा
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- यूपी के बांदा में सड़क हादसा हो गया। अतर्रा-नरैनी मार्ग पर भवई गांव के पास सोमवार शाम को भाजपा का झंडा लगी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत दबोच लिया। बताया जा रहा है कि तीनों लोग अमावस्या पर कामतानाथ के दर्शन करने के लिए चित्रकूट जा रहे थे। पुलिस को मौके से एक लोकल हेलमेट मिला है जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस का कहना है कि अगर हेलमेट आईएसआई मार्क का होता तो हो सकता है कि जान बच जाती। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम 5:20 बजे अतर्रा नरैनी मार्ग पर भवई गांव के पास एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग अमावस्या पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.