लातेहार, मई 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला इकाई की ओर से 10 मई को जिला कार्यालय में जिला मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिला अध्यक्ष बंसी यादव के निर्देश एवं जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह के मार्गदर्शन में होगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में आयोजित किया जाएगा। बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री मनीर उरांव होंगे। जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मंडल भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- प्रांतीय विषय प्रमुख-सह प्रमुख की बैठक 9 व 10 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...