आगरा, जून 20 -- बस्ती चलो अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत अहरोली में भाजपा की जन चौपाल व जन संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मीडिया प्रभारी डा. मनोज शर्मा रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सभी ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पौधारोणपण भी किया। कार्यक्रम में शरद गुप्ता, कबीर प्रताप, श्यामू यादव, दलवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा का जन संवाद कार्यक्रम, लगाए पौधे यह भी पढ़ें- प्रदर्शनी में शासन से संचालित योजनाओं की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...