लखनऊ, अगस्त 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा है कि किसान का अपमान, देश का अपमान है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने किसान के मुंह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है वो अक्षम्य है। भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है। यह भी पढ़ें- CJP पर हमले को राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया 'जनता का जवाब'किसानों के प्रति भाजपा का व्यवहार अखिलेश ने मेरठ के किसान नेताओं पर थाने में थर्ड डिग्री की मार-पीट करके प्रताड़ना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह दर्शाता है कि भाजपा हार के डर से कितनी बौखलाई हुई है। भाजपा सरकार कुछ लोगों के हाथ में खेती-किसानी, भंडारण, विदेशी बीज-खाद- पैदावार का व्यापार-विपणन देने के लिए विदेशियों से डील करती है। वह एमएसपी के लिए तैयार नहीं होती है।...