भाजपा का गोला में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग गोला के शहनाई गेस्ट हाउस में रविवार से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण का उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के अलग-अलग सत्रों को भाजपा के नेता सम्बोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के अलावा प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- पूरी तैयारी के साथ 2027 में दिखाना है जोश भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.