बोकारो, अप्रैल 12 -- बोकारो,प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत के मड़ई थान में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पखवारा पर चल रहे गांव चलो अभियान के सफलता के लिए भाजपाईयों की बैठक हुई। सर्वप्रथम पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अभियान के प्रभारी सह प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि साथ रहने से संगठन मजबूत होता है। पार्टी के एक एक कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर कार्य करते रहें। गांव के लोगों के सुख दुःख में साथ दें। पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं। अपने घर पर पार्टी का झंडा जरूर लगाएं। मौके पर दयानंद मिश्रा, केदार महतो, करमचंद महतो, बिन्तु महतो, सत्यनारायण सिंह, अरविंद महतो, हरि महतो, बिनोद महली, पटेल मिश्रा, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.