रांची, अप्रैल 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ की नाबालिग बच्ची की हत्या ने भाजपा के काले सच को जनता के सामने उजागर कर दिया है। घटना के विरोध में सरकार के खिलाफत करने और विधि व्यवस्था पर सवाल उठाने, आंदोलन की घोषणा, हजारीबाग बंद बुलाने वाली भाजपा नजरे चुराए और मुंह छुपाए बैठी है। भाजपा एजेंडे के तहत ऐसी घटनाओं में शामिल अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को समर्थन देकर बचाने का कार्य करती है और प्रदेश में प्रशासनिक विफलता पर अंगुली उठाती है। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी जो कृत्य होते हैं, लगभग सभी में अंततः भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की संलिप्ता ही उजागर होती है। अपराधी की गिरफ्तारी होने और उसके भाजपा नेता साबित होने के बाद भी आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के किसी नेता द्व...