मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन में खुशी की लहर है। किसान नेता नीरज नयन का कहना है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बिहार से होना, बिहार के लिए गौरव की बात है। यह भाजपा में युवा युग का आगाज है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पूरी बिहार भाजपा गौरवान्वित है। नितिन नवीन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दो बार राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। उनका छत्तीसगढ़ का प्रभारी रहते भाजपा की शानदार जीत हुई है। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कुमार शर्मा, वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.