पूर्णिया, मार्च 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भाजपा पूर्णिया के जिला महामंत्री संजीव कुमार सिंह को पार्टी का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जलालगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने उनके छात्र संगठन एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका, मंडल अध्यक्ष तथा जिला महामंत्री के रूप में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन में उनकी लंबी सक्रियता और अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर जलालगढ़ मंडल की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। बधाई देने वालों में सदानंद झा, अनिल ठाकुर, प्रो. के.के. सिंह, विनोद मंडल, अशोक सिंह, धनंजय दुबे, विजय सिंह, किशोर जायसवाल, राजीव कुमार झा, मुकेश झा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संजीव कुमार सिंह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.