गुमला, अप्रैल 6 -- गुमला, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डुमरडीह स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने की। इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव ने कहा कि राष्ट्रवाद,सेवा और सुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अपने सिद्धांतों और नीतियों के कारण ही दो सीटों से शुरू हुई पार्टी आज 300 सीटों तक पहुंच गई है और पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सशक्त सरकार चल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप अधिकारी...