रांची, मई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुद्दों का अकाल है, इसलिए वह झूठ और प्रोपेगेंडा का सहारा ले रही है। आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम को पाकुड़ में रिकॉर्ड वोट से जिता कर वहां की जनता पहले ही क्लीन चिट दे चुकी है और पार्टी को अदालत पर भी पूरा भरोसा है, जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार जश्न का उत्सव : प्रतुलभाजपा पर आरोप उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली है, जो यह साबित करता है कि न्यायिक प्रक्रिया अपना काम कर रही है। भाजपा का काम केवल जांच एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष को बदनाम करना है। जब अदालत ने उन्...