रिषिकेष, दिसम्बर 26 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर अनुसूचित समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ऋषिकेश में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अनुसूचित समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां और समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अनुसूचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जिला सहप्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से दलित और वंचित समाज के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.