रांची, अगस्त 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर कहा कि झारखंड में हिंदू-मुस्लिम, बाहरी-भीतरी, गोरा-काला, आदिवासी-क्रिश्चियन और क्षेत्रीयता के नाम पर समाज को बांटकर राजनीति करने का दौर अब खत्म हो चुका है। झारखंड का जागरूक समाज विकास, अधिकार, रोजगार, शिक्षा और अपने सम्मान की राजनीति चाहता है। आलोक दुबे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बार-बार आदिवासी समाज के भविष्य और जनसंख्या को लेकर भय का वातावरण पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें अपने तमाम हाइपोथेटिकल विचार रखने का अधिकार है, लेकिन वे यह स्पष्ट क्यों नहीं करते कि क्या वे झारखंड में आदिवासियों के लिए आरक्षित विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या घटाने के पक्ष में हैं या बढ़ाने के? यही असली सवाल है और बाबूलाल मरांडी ...