मधुबनी, मई 16 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। भाजपा के झंझारपुर जिला का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 शनिवार को शुरू हुआ। मधेपुर बाजार के संगत चौक स्थित एक निजी महाविद्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से उद्धाटन किया। शुभारंभ बेनीपट्टी के विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, झंझारपुर के पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी, बिस्फी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय सह प्रभारी दिलीप मिश्र, जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, वरिष्ठ नेता अनुरंजन झा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी राम सुमरण जी, जिला प्रभारी ज्योति नारायण मंडल, वरीय नेता सियाराम साह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं को 7 सत्रों में आईटी से ब...