कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भाजपा के अकबरपुर-रनियां विधानसभा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग राम जानकी महाविद्यालय बैरी सवाई में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया। उन्होंने कहाकि पार्टी का उद्देश्य भारत का पुननिर्माण, समाज का जागरण कर इसे सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहाकि भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहती है की सभी नागरिकों को राजनीतिक सामाजिक एवं आर्थिक न्याय मिले। समान अवसर एवं धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं बल्कि जीवन की मूल्य है मोदी एवं योगी की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिना भेदभाव के चार करोड़ मकान बनाए गए एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 55 करोड लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख का नि:शुल्क इलाज मिल रह...