बलिया, मई 2 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि वे छह महीने के अंदर भाजपा सरकार से निषाद के लिए आरक्षण दिलाएं वरना भाजपा का साथ छोड़कर 'इंडिया' गठबन्धन में आएं। कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, सिर्फ सत्ता है।शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। घोषणा की कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। विधानसभा चुनाव में हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। यूपी सरकार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.