भाजपा का आरोप झामुमो पूरे राज्य में अराजकता फैलाना चाहती है
जामताड़ा, अगस्त 24 -- झारखंड में जेएससी जेपीएसी परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सियासत तेज हो गई है। रांची, गिरिडीह और हजारीबाग समेत कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को दबाने के लिए सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। युवा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार पहले छात्रों के आंदोलन को बातचीत और आश्वासन के जरिए खत्म करने की कोशिश करती रही और अब आंदोलन को दबाने के लिए दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: खनिज संशोधन विधेयक 2026 से ध्यान भटकाने के लिए छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.