भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 13 मई को
गुमला, मई 11 -- गुमला। बिजली-पानी संकट और राज्य सरकार के कथित कुशासन के विरोध में भाजपा 13 मई को जिला मुख्यालय में विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दिन के 11 बजे समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे।जिलाध्यक्ष ने जिले व नगर के सभी पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बिजली पानी की समस्या को लेकर भाजपा का जन आक्रोश प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.