भाजपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन आज
गिरडीह, मई 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी डुमरी मंडल द्वारा 20 मई (बुधवार) को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा डुमरी मंडल अध्यक्ष केदार महतो ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में पत्र सौंपकर प्रशासन को कार्यक्रम की जानकारी दी। दिए गए पत्र में बताया गया है कि किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान प्रदर्शन में शामिल होंगे। कार्यक्रम से पूर्व वनांचल चौक से एक जुलूस निकाला जाएगा, जो प्रखंड मुख्यालय डुमरी तक पहुंचेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.