बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा, संवाददाता। भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग अगले माह 16 और 17 मई को सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित होगा। इसके लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। एमएलसी अविनाश सिंह चौहान को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उत्तम सक्सेना नियंत्रक का दायित्व निभाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के क्रम में मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के समापन होने के बाद अब जिला प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा l भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें जिला प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति गठित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई l प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू को वर्ग संचालन समिति प्रमुख , जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह को सह नियंत्रक, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा को कार्यक्रम प्रमुख (सत्र व्यवस...