बांका, जनवरी 11 -- बांका। एक संवाददाता बांका नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर एक कार्यशाला सह संगठनात्मक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन और संगठनात्मक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल रहे। वहीं जिला प्रभारी सह मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, कटोरिया विधायक पूरन लाल टुडू, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार दास, महेश गुप्ता और उगेन्द्र मंडल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जी राम जी योजना गांव और गरीबों के हित में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे श्रमिकों और किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव आएगा। वक्ताओं ने बताया कि योजना के तहत सिंचाई संसाधनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.