बांका, मई 14 -- बांका, एक संवाददाता। बांका नगर स्थित भाजपा नगर मंडल कार्यालय में बुधवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सर्वप्रथम श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। यह भी पढ़ें- सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन इस अव...