अररिया, अप्रैल 14 -- अररिया, निज संवाददाता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अश्विनी वर्मा ने किया।संगोष्ठी का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव,नवीन कुमार यादव,जोशी मंडल, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन,उमेश मेहता, कनकलता झा, प्रताप नारायण मंडल, नीरज कुमार, राजेश कुमार मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा, संजय कुमार अकेला, नृपेन्द्र सिंह, संजय भगत, राजेंद्र झा, टुनटुन पासवान, संज...