अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा महानगर इकाई ने संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से साप्ताहिक कार्यालय कार्यदिवस तालिका जारी की है। सोमवार से प्रारम्भ इस व्यवस्था के तहत महानगर के विभिन्न पदाधिकारियों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों में पार्टी कार्यालय सहादतगंज में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी जनता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति जवाबदेह है। साप्ताहिक कार्यदिवस व्यवस्था से कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक व्यवस्थित होगी तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। महानगर मीडिया प्रभारी अमित ...