भाजपा कार्यालय में मनायी गयी ज्योतिबा फुले की जयंती
बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- बिहारशरीफ। शहर के मेहनौर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि ज्योतिबा फुले शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण के अग्रदूत थे। उन्होंने जीवनभर दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज की कुरीतियों को मिटाने का काम किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार डब्ल्यू ने किया। मौके पर राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, तेजस्विता राधा, शिव शंकर दास, डॉ. आशुतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, साबो देवी, रंजू कुमारी, प्रवीण सिंह, कंचन कुमारी, योगेंद्र कुमार मंडल, डॉ. संध्या सिंहा, उजाला सोनी, अमित शान, गोपाल कुमार, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.