सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और आगामी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से बताई। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता अजीत सिंह राणा ने की। इस दौरान जसवंत सैनी, पूर्व सासंद राघव लखनपाल शर्मा, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी तथा पिछडा आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विपिन चौधरी, पवन सवई, राकेश सैनी, संजय राणा, सन्दीप शर्मा, चन्द्रपाल राणा, किशोर चौधरी, अनुज राठी, रक्षा न...