रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि वाजपेयी केवल एक बड़े राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे विचारशील नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अटल का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का आदर्श प्रस्तुत करता है। यहां हिमांशु शुक्ला, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.