पटना, जनवरी 7 -- मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दही-चूड़ा और तिलकुट का भोज होगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति होगी। वहीं, अन्य पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। दरअसल, दही-चूड़ा के भोज का खास महत्व है। इस आयोजन में एक तरफ विभिन्न पार्टियों के बीच एकजुटता प्रदर्शित होती है तो दूसरी ओर राजनीतिक खिचड़ी भी खूब पकती है। भोज में बड़े नेताओं का शामिल होना खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस साल भी कई राजनीतिक दलों और नेताओं की तैयारी शुरू हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.