मुंगेर, मई 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मकससपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के प्रांगण में जिला अध्यक्ष डॉ. अरुण पोद्दार की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला टीम, मंडल अध्यक्ष और मंडल टोली की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा उर्फ राजू झा उपस्थित रहे। ​बैठक में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से सीधा संपर्क स्थापित करेंगे और जनहित में जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में जिला व मंडल पदाधिकारियों की बैठक, जनसंपर्क अभियान की बनी रणनीतिबैठक की रूपरेखा ​इसके साथ ही आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूप...